उत्तराखण्डदुर्घटनाहल्द्वानी

Haldwani:-बाइक के डिवाइडर से टकराने से 2 युवक सोबन सिंह और योगेंद्र बिष्ट की हुई दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – काठगोदाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैनीताल रोड पर कॉलटेक्स के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा बाइक के डिवाइडर से टकराने से हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायल युवकों को ब्रजलाल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष काठगोदाम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों की पहचान 32 वर्षीय शोबन सिंह और 45 वर्षीय योगेंद्र बिष्ट के रूप में हुई है।

दोनों सिडकुल की ब्रिटानिया फैक्ट्री में कार्यरत थे और ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है। इस हादसे ने एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार वाहनों की समस्या और सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles