उत्तराखण्डचमोलीज़रा हटके

छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी, मेला मैदान में लटके मिले दोनों के शव

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

चमोली :- जिले के नंदानगर क्षेत्र में 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र और छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। दोनों सोमवार देर शाम से लापता बताए जा रहे थे। रातभर ग्रामीणों ने गांव और आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह दोनों के शव गांव के मेला मैदान स्थित मंच की रेलिंग से लटके मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों के अनुसार, दोनों के देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन शुरू की थी। रात में गांव के आसपास और जंगलों में भी तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर मेला मैदान में पड़े शवों पर पड़ी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही नंदानगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि दोनों के घर घटनास्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर हैं। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों के बीच दोस्ती थी और वे अक्सर साथ स्कूल आते-जाते थे। उनकी दोस्ती को लेकर कुछ लोगों द्वारा उन्हें ताने दिए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, इसका घटना से कोई संबंध है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। मौत के कारणों के संबंध में स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles