उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

Haldwani:-48 घंटे में खुली बाइक चोरी की कड़ी, पुलिस ने पकड़े दो शातिर चोर, पांच वाहन बरामद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के कुशल नेतृत्व में जिले की पुलिस ने मात्र 48 घंटे में बाइक चोरी की कड़ी का खुलासा कर दो शातिर चोरों को दबोच लिया। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की पांच दोपहिया वाहन—तीन मोटरसाइकिल और दो स्कूटी—बरामद की हैं।

घटना की शुरुआत 21 अक्टूबर को हुई, जब काठगोदाम निवासी विकास कुमार मंडल ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद दो अन्य पीड़ितों ने भी इसी तरह की रिपोर्टें थाना काठगोदाम में दीं। तीनों मामलों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह राणा को सौंपी गई।

चोरी की बढ़ती घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। आदेश के अनुपालन में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ सिटी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने मुखबिरों को सक्रिय करते हुए इलाके में लगातार चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर गौलापुल क्षेत्र में दबिश दी गई, जहां से पुलिस ने लाल व काले रंग की हीरो एचएफ डीलक्स (UK04AG-1939) के साथ दो शातिर चोर सौरभ आर्या और संजय बिष्ट को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दोनों ने बाइक चोरी की वारदातों को स्वीकारते हुए बताया कि वे वाहनों को बेचने की फिराक में थे। उनकी निशानदेही पर टीम ने दो और मोटरसाइकिलें व दो स्कूटी बरामद कीं, जो हल्द्वानी और काठगोदाम क्षेत्रों से चोरी की गई थीं। बरामद वाहनों में हीरो एचएफ डीलक्स, होंडा स्प्लेंडर प्लस, पल्सर 135 और दो एक्टिवा स्कूटी शामिल हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी सौरभ आर्या के खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट, चोरी व बीएनएस की धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि संजय बिष्ट वर्ष 2023 में चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

इस त्वरित सफलता पर एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए ₹2,500 के पुरस्कार की घोषणा की।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles