उत्तराखण्डज़रा हटकेदुर्घटनानैनीताल

भीमताल में वन्यजीव हमला: घास काटने गई बुजुर्ग महिला की मौत, इलाके में दहशत

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल – उत्तराखण्ड के नैनीताल जनपद अंतर्गत भीमताल क्षेत्र में वन्यजीव हमले की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। घास काटने जंगल गई 60 वर्षीय महिला पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला का शव आज सुबह जून स्टेट के जंगल से बरामद किया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतका गंगा देवी प्रतिदिन की तरह मवेशियों के लिए चारा लाने जून स्टेट से लगे जंगल में गई थीं। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद वन विभाग और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से जंगल में खोज अभियान चलाया, लेकिन रात होने तक कोई सुराग नहीं मिल सका।

आज सुबह खोज के दौरान गंगा देवी का शव उनके घर से लगभग तीन किलोमीटर दूर जंगल में मिला। सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कैमरा ट्रैप लगाए जाएंगे और नियमित गश्त बढ़ाई जाएगी। साथ ही पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

वहीं, स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में जंगली जानवरों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने आदमखोर वन्यजीव को काबू में करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में इस पहाड़ी क्षेत्र में वन्यजीवों के हमले की तीन जानलेवा घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles