उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: गजराज सिंह बिष्ट बने महापौर, बड़ी जिम्मेदारी निभाने का भरोसा जताया

Ad

हल्द्वानी।नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने महापौर पद पर बड़ी जीत हासिल की। 25 जनवरी को मतगणना के बाद उनकी जीत की घोषणा हुई। जीत के बाद जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि वह इतनी बड़ी जिम्मेदारी को कैसे निभाएंगे, तो उन्होंने आत्मविश्वास से कहा, “मैं पहले भी कई बड़ी जिम्मेदारियां निभा चुका हूं और आगे भी इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाऊंगा।”

गजराज सिंह बिष्ट की संगठन में गहरी पकड़ और क्षेत्र में लोकप्रियता उनकी जीत का अहम कारण मानी जा रही है। भाजपा के लिए यह जीत बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह पार्टी के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाती है।

गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि वह नगर के विकास को प्राथमिकता देंगे और हल्द्वानी को एक आदर्श शहर बनाने के लिए काम करेंगे। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने जनता के बीच जो वादे किए थे, उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करेंगे।

23 जनवरी को हुए मतदान में बड़ी संख्या में जनता ने हिस्सा लिया, जिसका परिणाम भाजपा के पक्ष में गया। इस जीत ने न केवल गजराज सिंह बिष्ट की लोकप्रियता को साबित किया, बल्कि भाजपा की संगठनात्मक ताकत को भी दर्शाया।

Ad Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles