उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

पेयजल संकट से उबला राजपुरा, गुप्ता कम्पाउंड के लोगों ने जल संस्थान कार्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी-राजपुरा क्षेत्र के गुप्ता कम्पाउंड सहित आसपास के इलाकों में पिछले एक माह से व्याप्त पेयजल संकट को लेकर लोगों का सब्र जवाब दे गया। ठंड के मौसम में पानी की किल्लत से परेशान स्थानीय लोगों ने युवा नेता हेमंत साहू की अगुवाई में जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने विभागीय अधिकारियों का घेराव किया और समस्या को लेकर जमकर खरी-खोटी सुनाई।

युवा नेता हेमंत साहू ने बताया कि रानीबाग से आने वाली पेयजल लाइन तिकोनिया चौराहे के आसपास कहीं टूट गई है, लेकिन विभाग पिछले एक महीने से लाइन को खोजने में पूरी तरह विफल रहा है। इसके चलते गुप्ता कम्पाउंड समेत राजपुरा के कई हिस्सों में लोगों को पानी की एक-एक बूंद के लिए भटकना पड़ रहा है।

हेमंत साहू ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही टूटी हुई पाइपलाइन को खोजकर पेयजल व्यवस्था सुचारु नहीं की गई, तो क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जल संस्थान की होगी।

प्रदर्शन में राजकुमार केसरवानी, किशोरी लाल, सुनीता देवी, पोसखी देवी, मुस्कान, नीलाम, अर्चना गुप्ता, जया, सविता खन्ना, राजकुमारी देवी, रजनी गुप्ता, मदन बाल्मीकि, दया गुप्ता, मुन्नी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

वहीं, प्रदर्शन के बाद विभाग द्वारा अस्थायी राहत के तौर पर टैंकरों से पानी की आपूर्ति करवाई गई।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles