उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-बाजार में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान, सिटी मजिस्ट्रेट ने की ये सख्त कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – बाजार क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण की शिकायतों के बाद शुक्रवार दोपहर सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

स्थानीय नागरिकों ने शिकायत की थी कि दुकानदारों और ठेला-खोमचा वालों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है। इसे देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंचे और नगर निगम की टीम के साथ अतिक्रमण हटवाया। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने सख्त चेतावनी दी कि अगर दोबारा अतिक्रमण मिला तो और सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में चौड़ी दिखने वाली सड़कें दिन में संकरी गलियों में तब्दील हो जाती हैं, जिससे यातायात में काफी दिक्कत होती है। प्रशासन की इस कार्रवाई से नागरिकों ने राहत की सांस ली।

ADVERTISEMENTS Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles