उत्तराखण्ड

HALDWANI:- पुलिस की बड़ी कार्यवाही,350 वाहनों पर एक्शन, 18 वाहन सीज, 274 वाहनों से उतरवाये साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न.. पढ़े पूरी खबर

ADVERTISEMENTS Ad

मोडिफाइड, रेट्रो साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न के विरूद्व पुलिस ने चलाया अभियान, निकलवाई कई बसों/ट्रक में लगे तेज आवाज वाले हॉर्न

हल्द्वानी:- एसएसपी नैनिताल प्रहलाद नारायण मीणा, द्वारा जनपद में मोडिफाइड/रेट्रो साइलेंसरों, तेज पटाखे जैसी आवाज निकालने वालों एवं प्रेशर हॉर्न वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना/यातायात एवं सीपीयू प्रभारियों को निर्देश दिये गये थे।

उक्त आदेश के अनुपालन में हरबंस सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में थाना/यातायात एवं सीपीयू पुलिस टीम द्वारा जनपद में दिनॉक- 01 जुलाई से 07 जुलाई तक विशेष अभियान चलाते हुए कार्यवाही की गयी जिसके चलते पटाखे जैसी आवाज निकालने व आग उगलने वाले साइलेंसरों एवं प्रेशर हॉर्न के विरुद्ध नैनीताल पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए चौपहिया/दोपहिया वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही की है।

        ध्वनि प्रदूषण फैलाने/राहगीरों को परेशानी में डालने वाले कुल- 350 वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही की गयी है।

मोडिफाईड, रेट्रो साईलेन्सर-

चालान- 89

सीज- 08 मोटर साइकिल

उतारे गये- 66

प्रेशर हॉर्न

चालान- 261

सीज- 10

उतारे गये प्रेशर हार्न- 208 बस, ट्रक, डम्पर, पिकप, कार, मो0सा0

अगर आप भी सड़कों पर मॉडिफाई/रेट्रो साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न का प्रयोग कर वाहन दौड़ा रहे हैं तो सावधान हो जाएं. क्योंकि, ऐसे वाहनों के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। यातायात नियमों का पालन करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles