उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:- बारिश के बीच एक्शन में महापौर, जलभराव वाले क्षेत्रों का किया निरीक्षण; लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम ने जलभराव और सफाई व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। मंगलवार को महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर नालियों, जल निकासी व्यवस्था और सफाई कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बारिश के मौसम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नागरिकों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने तिकोनिया-नैनीताल रोड, कैनाल रोड (जीएसटी भवन के निकट), काठगोदाम तथा वार्ड संख्या 29 और 30 का दौरा किया। उन्होंने सफाई निरीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को नालियों की नियमित सफाई, जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा जलभराव वाले क्षेत्रों की लगातार निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि बारिश के दौरान आम जनता को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

महापौर ने सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और जलभराव मुक्त बनाए रखना केवल नगर निगम ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी जिम्मेदारी है। स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने बताया कि नगर निगम की टीमें लगातार फील्ड में तैनात हैं और सभी संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि कूड़ा केवल निर्धारित स्थानों पर ही डालें, नालियों में कचरा न फेंकें और हल्द्वानी-काठगोदाम को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुंदर बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करें।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles