उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, कॉमर्शियल पायलट बने आमिर आलम भी हुए सम्मानित

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – अंजुमन सिद्दिकियान कमेटी द्वारा रविवार को चोरगलिया रोड स्थित एक मैरिज हॉल में सीबीएसई एवं उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 60 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ कमेटी के सदर राशिद हुसैन सिद्दीकी एवं जनरल सेक्रेटरी उजेर फ़िरोज़ ने अतिथियों का स्वागत कर किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना कमेटी का प्रमुख उद्देश्य है।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जामा मस्जिद के इमाम मौलाना आजम कादरी एवं मस्जिद बंजरान के इमाम मौलाना अब्दुल बासिद उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री मज़हर नईम नवाब, समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी, सपा नेता शोएब अहमद तथा कांग्रेस नेता सुहैल सिद्दीकी ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह के दौरान बनभूलपुरा क्षेत्र के युवा आमिर आलम, जिन्होंने कॉमर्शियल पायलट बनने का गौरव हासिल किया है, को भी उनकी उपलब्धि के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में राशिद हुसैन सिद्दीकी, उजेर फ़िरोज़, मोहम्मद यूसुफ, सईद आदिल, शावेज़ सिद्दीकी, अख्तर नईम, इनायत हुसैन, इख्तेदार उल्लाह, इंतजार हुसैन, सलमान सिद्दीकी, रईस वारसी, अरक़म सिद्दीकी, आवेस इशरत, कमरान कैफ़ी, फ़ैज़ सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Related Articles