उत्तराखण्डक्राइम

Uttarakhand:-कुमायूं में पकड़ी 24 लाख की चरस, दो गिरफ्तार – पढ़े खबर

ADVERTISEMENTS Ad

STF की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा सटीक कार्यवाही करते हुए नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार ।। जनपद चंपावत के थाना टनकपुर क्षेत्र से करीब 24 लाख रूपये की चरस के साथ दो नशा तस्कर (एक अंतराष्ट्रीय तस्कर) गिरफ्तार।

STF की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स, कुमाऊं यूनिट, रुद्रपुर, उत्तराण्ड द्वारा थाना टनकपुर पुलिस के साथ मिलकर सयुंक्त कार्यवाही करते हुए दो ड्रग तस्कर *(एक अंतराष्ट्रीय तस्कर)* को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 4 किलो 30 ग्राम अवैध चरस बरामद की। मुख्यमंत्री धामी उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान* के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री नवनीत भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये STF ( एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।  उपरोक्त आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री स्वप्न किशोर सिंह व सीओ श्री आर.बी. चमोला के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक STF (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में कल उत्तराखण्ड STF की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना टनकपुर क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए आर्य मंदिर के सामने टनकपुर से दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से कुल 4 किलो 30 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई ।

अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वे यह चरस नेपाल से लाकर उत्तराखंड के चंपावत व नेपाल से लगी सीमाओं के जनपदों में ऊंचे ऊंचे दामों में बेचते है।

STF टीम द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

अभियुक्त – जय बहादुर धामी पुत्र अंग बहादुर धामी निवासी ग्राम सलकाटय थाना झापा जिला बजांग, नेपाल, उम्र 29 वर्ष

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles