उत्तराखण्ड

Haldwani:- वनभूलपुरा में सड़कों पर लगे पोस्टर, नशे से दूर रहने की अपील देश में एकजुट रहने के लगे पोस्टर, देश व प्रदेश को स्वच्छ बनाने की अपील..

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- वनभूलपुरा के लाइन नंबर 17 में एक इस्तेमा मस्जिद द्वारा कराया जा रहा है जिसमें देश के कई कोनों से मौलाना हल्द्वानी पहुंच रहे हैं तो वहीं सड़कों पर मस्जिद कमेटी द्वारा कई प्रकार के पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं जिस पर नशे से दूर रहने की अपील की गई है साथ ही देश में आपसी भाईचारा कायम हो उसके भी पोस्टर लगाए गए हैं साथ ही देश व प्रदेश को स्वच्छ बनाने की भी अपील उन पोस्टों में की गई है आपको बता दें कि आज लाइन नंबर 17 स्थित लाल मस्जिद में एक इस्तेमा होना है जिसके चलते कमेटी द्वारा यह पोस्टर लगाए गए हैं कमेटी के एक सदस्य ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम समय समय पर होते रहते है जिस से युवा पीढ़ी को नशे व बुरी आदतों से दूर रखने के लिए कार्यक्रम कराए जाते हैं जिससे जो युवा भटक रहे है वह गलत आदतों से बचकर सही रास्ते पर चल सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles