उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

Haldwani:-एसओजी और हल्द्वानी पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र से पकड़ी 11 पेटी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – (आरिश सिद्दीकी) नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस और एसओजी टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र से एक शराब तस्कर को 11 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के सख्त निर्देशों के तहत की गई, जिनके निर्देश पर जनपद भर में अवैध नशे के कारोबार पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

शहर को नशा मुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत श्री प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी के मार्गदर्शन, श्री नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा श्री अमरचंद शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में एसओजी और हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने 8 अक्टूबर 2025 की शाम गन्ना सेंटर से आगे झलक बार के पास नीम करौली प्रॉपर्टीज के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध हालात में रोका।

तलाशी के दौरान नवीन कुमार सिंह पुत्र उदय शंकर सिंह निवासी कुसुमखेड़ा थाना मुखानी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।

बरामदगी में शामिल:

66 पव्वे मैकडॉवेल व्हिस्की

44 पव्वे 8 PM व्हिस्की

24 बोतल Budweiser बीयर

72 केन Budweiser बीयर

19 हाफ मैकडॉवेल व्हिस्की

33 पव्वे बकार्डी लेमन रम

37 पव्वे रॉयल स्टैग व्हिस्की

12 बोतल कैप्टन मॉर्गन रम

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी टीम:

उ0नि0 राजेश जोशी, प्रभारी एसओजी

उ0नि0 मनोज कुमार, प्रभारी चौकी टीपी नगर

का0 भूपेंद्र ज्येष्ठा (एसओजी)

का0 अरुण राठौर (एसओजी)

का0 अनिल टम्टा (चौकी टीपी नगर)

एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि “जनपद में अवैध नशा कारोबार करने वालों पर अब किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी। समाज को नशा मुक्त बनाना नैनीताल पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles