उत्तराखण्डज़रा हटकेनैनीताल

Nainital:-स्टंटबाजी पड़ी भारी, पुलिस ने सिखाया सबक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

नैनीताल – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग, रैश ड्राइविंग एवं स्टंट करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो युवक जान जोखिम में डाल कर नैनीताल माल रोड में चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर फोटोग्राफी करते दिखाई दे रहा था। यह वीडियो आम जनता में गलत संदेश फैलाने वाला एवं कानून की अवहेलना करता हुआ प्रतीत हुआ।

यातायात प्रभारी नैनीताल वेद प्रकाश द्वारा तत्परता दिखाते हुए युवको की पहचान -चालक अक्षय मल्होत्रा निवासी गुरुनानकपुरा यमुनानगर हरियाणा, हरदीप ठाकुर निवासी फर्कपुर यमुनानगर हरियाणा, दीपक शर्मा- निवासी मायापुरी कालोनी हरियाणा के रूप में की गई।

पुलिस द्वारा चालक का चालान कर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण तथा अन्य के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई।

पुलिस द्वारा युवकों की काउंसलिंग करते हुए उसे भविष्य में ऐसे कृत्य न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई। युवको ने अपनी गलती स्वीकारते हुए माफी मांगी और दोबारा ऐसा न करने का आश्वासन दिया।

स्टंट करना कानूनी रूप से अपराध है ,यह न सिर्फ आपकी जान के लिए ही खतरा नही है, बल्कि दूसरों की सुरक्षा भी खतरे में डालता है।

नैनीताल पुलिस की अपील—सड़क को स्टंट का मैदान न बनाएं। नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें,,, आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles