उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा भारी, SSP नैनीताल के सख्त निर्देश पर त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो पोस्ट कर दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले युवक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। युवक द्वारा इंस्टाग्राम पर तमंचे के साथ रील बनाकर वायरल होने की कोशिश की जा रही थी, जिसे पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की।

मामले में डॉ. मंजुनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। उनके निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम सक्रिय हुई और आरोपी को धर दबोचा।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में गठित टीम ने दिनांक 01 अप्रैल 2026 को हल्द्वानी क्षेत्र के क्रियाशाला मंदिर के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

इस संबंध में थाना हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 111/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

अंश खत्री उर्फ अक्की (उम्र 19 वर्ष), पुत्र भानु प्रताप सिंह खत्री, निवासी अम्बेडकरनगर शिवपुरी, थाना कठघर, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश), वर्तमान निवासी गौला गेट, राजपुरा, हल्द्वानी।

बरामदगी

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा एवं 02 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

गिरफ्तारी टीम

उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह मेहता – कोतवाली हल्द्वानी

कांस्टेबल ललित नाथ

कांस्टेबल धीरेन्द्र अधिकारी

पुलिस का जनसंदेश

नैनीताल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें। हथियारों का प्रदर्शन करना या दहशत फैलाने का प्रयास करना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles