उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

गोलियों से दहला हल्द्वानी, एक गोली और बुझ गई ज़िंदगी,भाजपा पार्षद की रिवॉल्वर से युवक की मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – शहर में एक बार फिर आपराधिक घटना ने सनसनी फैला दी है। रामपुर रोड स्थित जज फार्म क्षेत्र में गोलीकांड की घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नितिन लोहनी, निवासी जज फार्म, के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा पार्षद एवं संगठन से जुड़े पदाधिकारी अमित बिष्ट उर्फ चिंटू पर युवक को गोली मारने का आरोप है। बताया जा रहा है कि पार्षद ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग की, जिसमें युवक को गोली लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना पार्षद के घर के बाहर की बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पार्षद को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से लाइसेंसी रिवॉल्वर भी बरामद कर ली है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या का कारण कुछ दिन पूर्व हुआ आपसी विवाद हो सकता है, हालांकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह जानने के लिए सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।

पहले भी विवादों में आ चुका है नाम

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी पार्षद का नाम पूर्व में भी विवादों और मारपीट के मामलों में सामने आ चुका है। इसी से जुड़े एक पुराने मामले को लेकर क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत को भी पूर्व में कोतवाली परिसर के बाहर धरना देना पड़ा था, जिससे यह मामला उस समय भी खासा चर्चा में रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles