उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रप्रयाग

Uttarakhand: – “गौरीकुंड में हेलीकॉप्टर क्रैश: 7 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, मची सनसनी”

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रप्रयाग/गौरीकुंड। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रविवार की सुबह झकझोर देने वाली एक हृदयविदारक घटना घटी, जब गौरीकुंड क्षेत्र में एक यात्री हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसा सुबह लगभग 5:30 बजे हुआ, जब आर्यन एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर केदारनाथ से गुप्तकाशी की ओर उड़ान भरने के दौरान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें पायलट समेत सभी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF के सेनानायक अर्पण यदुवंशी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीमें तुरंत हरकत में आईं। NDRF, स्थानीय पुलिस और फॉरेस्ट टीमों के साथ मिलकर एक समन्वित ऑपरेशन चलाया गया। अत्यधिक दुर्गम और घने जंगल क्षेत्र में स्थित घटनास्थल तक पहुंचना अपने आप में एक चुनौती थी, लेकिन राहतकर्मियों ने तेज़ी से मोर्चा संभालते हुए सभी मृतकों के शवों को खोजकर नीचे रोड हेड तक लाने का काम शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में पायलट कैप्टन राजबीर सिंह चौहान (39 वर्ष, जयपुर), बीकेटीसी के प्रतिनिधि विक्रम रावत (ऊखीमठ), विनोद देवी (66 वर्ष, उत्तरप्रदेश), तृष्टि सिंह (19 वर्ष, उत्तरप्रदेश), राजकुमार सुरेश जायसवाल (41 वर्ष, गुजरात), श्रद्धा जायसवाल (महाराष्ट्र) और दो वर्षीय बालिका काशी (महाराष्ट्र) सवार थे। SDRF ने सभी शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम प्रक्रिया के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण खराब मौसम को माना जा रहा है। घटना के बाद चारों ओर शोक की लहर दौड़ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles