उत्तराखण्डकाशीपुरज़रा हटके

महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त गुरमीत सिंह अपने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार काशीपुर पहुंचे

ADVERTISEMENTS Ad

काशीपुर – महामहिम राज्यपाल सेनि0 लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार काशीपुर पहुँचे। काशीपुर पहुंचकर महामहिम राज्यपाल ने नानकाना साहिब गुरुद्वारा काशीपुर पहुँचे जहाँ पर उन्होंने मत्था टेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके उपरांत उन्होंने नानकाना साहिब परिसर के सरोवर का भी निरीक्षण किया।

इसके उपरांत महामहिम ने काशीपुर मंडी अतिथि गृह में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों व भारत सरकार की विकास परक योजनाओं के क्रियान्वयन पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने बेस्ट इलेक्शन इलेक्ट्रोल प्रेक्टिसस के लिए मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

बैठक में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जनपद ऊधम सिंह नगर बीस सूत्रीय कार्यक्रम में गत वित्तीय वर्ष प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा, जिस पर महामहिम राज्यपाल ने जिला प्रशासन की टीम को बधाई दी। जिलाधिकारी ने पीपीटी के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के कार्य प्रगति की विस्तृत  जानकारियां दी। जिलाधिकारी ने भारत सरकार की जल जीवन मिशन के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि जल जीवन मिशन में 94 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है शेष 6 प्रतिशत कार्य अंतिम चरण में है जिन्हें शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में जल संयोजन कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में गिर रहे भू-जल स्तर को देखते हुए ग्रीष्म कालीन धान की खेती पर रोक लगाई गई है ताकि भू-जल स्तर को संरक्षित किया जा सके। उन्होंने कहा जनपद में सरकारी जमीनों में अतिक्रमण को चिन्हित कर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा साथ ही ड्रग्स व साइबर अपराध पर रोक लगाने के लिए पुलिस व प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर कार्य किया जा रहा है, कई साइबर फ्राड व ड्रग्स अपराधियों को अभियान चलाकर जेल की सलाखों में डाला गया है, जिलाधिकारी ने भारत सरकार की फ्लेगशिप (ध्वजवाहक) योजना कार्यों की विस्तृत जानकारी दी उन्होंने पीएम जन-मन योजना, पीएम जन आरोग्य योजना मिशन इन्द्रधनुष पीएम मातृ बंधन योजना किसान सम्मान निधि पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा योजना लखपति दीदी पीएम आवास योजना कार्य प्रगति की विस्तृत जानकारी दी, जिलाधिकारी ने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिला समूह बनाये गए हैं जिन्हें बैंक से लिंक करते हुए उनके उत्पादों की विपणन की भी व्यवस्थाएं की जा रही है, महिला समूहों को जनपद प्रदेश व देश के विभिन्न मेलों के माध्यम से भी बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है, उन्होंने बताया कि महिला समूहों को जनपद में कैंटीन पार्किंग ग्राथ सेंटर आदि भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं उन्होंने बताया कि जनता की समस्याओं के निस्तारण हेतु सरकार की मंशा के अनुरूप अधिकारियों द्वारा सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत गांवों में चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं के निस्तारण हेतु तहसील दिवस जनता दरबार समय समय पर बहुउद्देशीय शिविर व बीबीसी बैठकें आयोजित की जाती है, महामहिम राज्यपाल ने रुद्रपुर में लिगेसी वेस्ट निस्तारण कार्य की सराहना की साथ ही उन्होंने 05 योजनाओं की सफलता की कहानी उपलब्ध कराने व प्रधानमंत्री फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन लिखित विवरण देने के निर्देश भी मुख्य विकास अधिकारी को दिए, कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, एसपी क्राइम निहारिका तोमर, मुख्य चिकित्साधिकारी डा डीपी सिंह,उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह,एस पी अभय सिंह गुरुद्वारा में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, बाबा सुरेन्द्र सिंह बाबा गुरजन्त सिंह, बाबा हरि सिंह बाबा लाखन सिंह व खालसा फाउंडेशन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles