उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-कॉलेजों के बाहर अब पुलिस का कड़ा पहरा, SSP मीणा के सख्त तेवर से मनचलों में हड़कंप

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जिला नैनीताल पुलिस सख्त हो गई है। SSP प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर स्कूल–कॉलेजों के बाहर अब पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। मनचलों और संदिग्ध लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

बुधवार को हल्द्वानी, रामनगर और लालकुआं में चले चेकिंग अभियान के दौरान बिना कारण खड़े रहने वाले 34 लोगों पर कार्रवाई करते हुए ₹8200 का जुर्माना वसूला गया, जबकि 08 वाहन सीज किए गए।

इसी दौरान काठगोदाम पुलिस ने तीन नाबालिग चालकों को पकड़कर उनके परिजनों के खिलाफ एमवी एक्ट में कार्रवाई की और वाहन सीज कर दिया। साथ ही नाबालिगों की काउंसलिंग कर उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया गया।

पुलिस ने छात्रों को गौरा शक्ति ऐप, पोक्सो एक्ट, महिला सुरक्षा कानून, साइबर अपराध से बचाव, नशे के नुकसान और ट्रैफिक नियमों के बारे में भी जागरूक किया।

SSP मीणा ने साफ संदेश दिया है कि स्कूल–कॉलेजों के बाहर अराजक तत्वों की कोई जगह नहीं होगी और बालिकाओं की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles