उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

ऑपरेशन प्रहार का असर: हल्द्वानी पुलिस ने चोरी की स्कूटी बरामद की, आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली हल्द्वानी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की गई स्कूटी बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार मु.अ.सं. 221/2026, धारा 303(2) बीएनएस, वादी अंकुर गुप्ता बनाम अज्ञात के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चौकी मंगलपड़ाव पुलिस टीम ने चोरी की स्कूटी संख्या UK04AC0373 बरामद कर ली। इस दौरान चेकिंग अभियान के दौरान घास मंडी, मंगलपड़ाव क्षेत्र से अभियुक्त सौरभ आर्या को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सौरभ आर्या पुत्र योगेश आर्या, निवासी बागजाला, गोलापार, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके विरुद्ध धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी मंगलपड़ाव के उपनिरीक्षक दीपक सिंह कार्की, कांस्टेबल संतोष बिष्ट और कांस्टेबल भूपाल सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles