उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी में तैनात भारतीय सेना का जवान गूलरभोज के जलाशय में डूबा, दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – भारतीय सेना की सप्लाई कोर हल्द्वानी में तैनात जवान गूलरभोज के बौर जलाशय में नहाते समय डूब गया। वह तीन साथियों के साथ घूमने आया था। सूचना के बाद एसडीआरएफ, जल और नागरिक पुलिस ने करीब ढाई घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन सुराग नहीं मिला।

आर्मी सप्लाई कोर में नायक पद पर तैनात 25 वर्षीय हिमांशु मिश्रा हवलदार दीनदयाल, नायंकलवप्रीत सिंह व संजय कुमार के साथ रविवार शाम को बौर जलाशय घूमने आया – था। हिमांशु नहाने को जलाशय के माइल स्टोन 8.5 पर उतर गया। पानी के प्रवाह में फंसने पर वह डूबने लगा। आनन-फानन में पुलिस चौकी को सूचना दी गई।

चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और आर्मी हेड क्वार्टर हल्द्वानी को बताया। जल पुलिस प्रभारी प्रशांत कुमार व एसडीआरएफ प्रभारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हिमांशु मूल रूप से बिहार के निवासी है। फिलहाल वह बेंगलुरु में रहते हैं और हल्द्वानी में तैनात हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles