उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

Uttarakhand:-राजस्व उपनिरीक्षक 5,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

बागेश्वर – जिले में सतर्कता टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व उपनिरीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रवीन सिंह टाकुली, जो वर्तमान में डंगोली (तहसील गरुड़) में राजस्व उपनिरीक्षक के पद पर तैनात है, को भूमि की तस्दीक और बैनामा प्रक्रिया के नाम पर 5,000 रुपये की अवैध धनराशि लेते समय पकड़ा गया। शिकायतकर्ता मनोज सिंह, निवासी ग्राम स्याली, ने टीम को अवगत कराया था कि उपनिरीक्षक द्वारा कार्य के बदले रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत की पुष्टि के बाद सतर्कता विभाग ने जाल बिछाया और तय स्थान से आरोपी को कैश राशि लेते ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का स्थाई निवास ग्राम सूपी, तहसील कपकोट (बागेश्वर) है, जबकि वर्तमान में वह मंडलसेरा में रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद विभागीय हलकों में हड़कंप मचा हुआ है। सतर्कता संगठन की इस कार्रवाई को क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles