उत्तराखण्डज़रा हटकेलालकुआं

Lalkuaan:-नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी डॉ अस्मिता ने वार्डो में जनसम्पर्क कर नगर का चहुमुंखी विकास करने का किया वादा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

लालकुआँ – काँग्रेस से नगर पंचायत लालकुआँ अध्यक्ष प्रत्याशी डॉ अस्मिता मिश्रा ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को तेज करते हुए वार्ड नंबर 6 रेलवे बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर अपनें पक्ष में मतदान की अपील करते हुए आशीर्वाद लिया।

अपने चुनावी अभियान को तीव्र गति देते हुए उन्होंने नगर के अनेक वार्डो का भ्रमण किया और मतदाताओं को अपनी प्राथमिकताये बताई इस दौरान उनके साथ कांग्रेसी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने डॉ अस्मिता के समर्थन में नारे लगाये।

इस अवसर पर डॉ अस्मिता मिश्रा ने कहा कि निस्वार्थ भावना के साथ जनता की सेवा करना ही उनका उद्वेश्य है उन्होंने कहा नगर के चहुंमुखी विकास के प्रति वे सदैव समर्पित रहेंगी उन्होंने कहा कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला तो वह चहुंमुखी विकास की गति को बढ़ाते हुए क्षेत्र की सभी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल करेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles