उत्तराखण्डज़रा हटकेलालकुआं

Lalkuan:-पूर्व विधायक नवीन दुम्का ने शांति, सद्भाव और पर्यावरण हितैषी होली मनाने की की अपील

Ad

लालकुआं – लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक नवीन दुम्का ने प्रदेशवासियों तथा लालकुआं क्षेत्र की समस्त जनता को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह प्रेम, मिलन और भाईचारे की सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक पर्व है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में होली सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द को सुदृढ़ करने वाला महत्वपूर्ण त्योहार है। यह पर्व लोगों को भेदभाव भुलाकर एकता के सूत्र में बांधने का संदेश देता है। साथ ही यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने की प्रेरणा देता है।

पूर्व विधायक नवीन दुम्का ने नागरिकों से शांति, सद्भाव और पारस्परिक सम्मान के साथ होली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार की खुशियां संयम और जिम्मेदारी के साथ मनाई जानी चाहिए, ताकि समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे।

उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से नशे से दूर रहकर सुरक्षित होली मनाने का आग्रह किया। साथ ही कैमिकल युक्त रंगों के स्थान पर प्राकृतिक और सुरक्षित रंगों का उपयोग करने पर जोर दिया, जिससे स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों सुरक्षित रह सकें।

अंत में उन्होंने कहा कि होली का वास्तविक आनंद तभी है जब रंगों के साथ दिल भी मिलें और समाज में प्रेम व भाईचारे के रंग लंबे समय तक कायम रहें।

Ad

Related Articles