उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-“चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती, दशहरे पर सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

नैनीताल – दशहरे पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह सतर्क है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख़्ता इंतज़ाम किए गए हैं।

हल्द्वानी में पुलिस उपाधीक्षक नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा और पुलिस टीम लगातार गश्त कर रही है। वहीं मल्लीताल थाना प्रभारी श्री हेम चंद पंत और लालकुआं थाना प्रभारी श्री बृजमोहन राणा समेत सभी थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस बल ने मुख्य मार्गों, मेला स्थलों, बस अड्डों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त तेज कर दी है।

संदिग्ध व्यक्तियों और अराजक तत्वों पर पैनी नज़र रखते हुए डॉग स्क्वॉड टीम भी सक्रिय है।

बाजारों और सड़कों पर पुलिस की तैनाती से माहौल पूरी तरह नियंत्रण में है।

जनता से अपील:

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाली जगहों पर सतर्क रहें और अपने बच्चों व सामान का विशेष ध्यान रखें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों पर कतई ध्यान न दें।

किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 पर कॉल करें। पुलिस हमेशा आपकी सेवा में तत्पर है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles