उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Lalkuan:-दो पक्षों के बीच दो बार हुई मारपीट, एक घायल, तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआँ – शहर में सोमवार को दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, दिनभर चली तनातनी के बाद शाम को फिर से मारपीट होने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत नगर पंचायत कार्यालय के पास हुई कहासुनी से हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसके बाद तहसील कार्यालय के पास भी दोनों पक्षों में झड़प हुई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मौजूदगी में किसी तरह मामला शांत कराया गया और दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया।

हालांकि, शाम होते-होते शामा होटल के पास एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

मारपीट के मामले में वार्ड नंबर 4 की सभासद के पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, सभासद शबनम बेगम ने वार्ड नंबर 7 के सभासद और उसके साथियों पर उनके पति और रिश्तेदार के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस घटना में उनका देवर गंभीर रूप से घायल हुआ है।

इधर, सभासद शबनम बेगम और उनके समर्थकों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। उनका कहना है कि पुलिस ने केवल एक पक्ष के लोगों को ही गिरफ्तार किया है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।

घटना के बाद कोतवाली के बाहर दोनों पक्षों के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण बना रहा। लगातार हो रही मारपीट की घटनाओं से स्थानीय लोगों में नाराजगी है और शहर में बढ़ती अराजकता को लेकर चिंता जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles