उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई,अवैध तमंचा व चोरी की बाइक समेत युवक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

रामनगर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में रामनगर पुलिस ने अवैध हथियार और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इन्द्रा कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय रवि नेगी पुत्र पुष्कर सिंह नेगी को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर बरामद किया गया। पूछताछ एवं जांच में यह भी सामने आया कि अभियुक्त के पास मौजूद मोटरसाइकिल चोरी की थी, जिस पर उसने कूटरचित तरीके से फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उसका प्रयोग किया जा रहा था।

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली रामनगर में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट तथा धारा 317(3)/340 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

नैनीताल पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” लगातार जारी है और जनपद में अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles