उत्तराखण्डज़रा हटकेलालकुआं

धूमधाम से मनाया गया सांसद अजय भट्ट का जन्मदिवस, धार्मिक कार्यक्रमों से गूंजा लालकुआं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

लालकुआं (नैनीताल) – नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट का जन्मदिवस लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माँ अवंतिका शक्तिपीठ, लालकुआं में एक भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन सांसद प्रतिनिधि एवं मंदिर अध्यक्ष लक्ष्मण खाती के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान हवन-पूजन, पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, वृक्षारोपण तथा मिष्ठान एवं प्रसाद वितरण जैसे अनेक धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों ने भगवान से सांसद अजय भट्ट के शतायु, दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस अवसर पर लालकुआं के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा संजीव शर्मा, संजय अरोड़ा, नारायण बिष्ट, धन सिंह बिष्ट, पवन चौहान, मोहित म्यान, गोपाल जोशी, पंडित चंद्रशेखर जोशी, हरीश नैनवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह, बॉबी संभल, राजकुमार सेतिया, सभासद भुवन पांडे, हेमंत पांडे, मीरा बोरा, राखी जोशी, चंद्रकला खाती, निशा बिष्ट, दीपा खाती, रौनक कंनवाल सहित सैकड़ों स्थानीय लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी ने एकजुट होकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विकास के लिए प्रार्थना की।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles