उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Nainital:-भारी बारिश से भूस्खलन,नैनीताल हल्द्वानी हाईवे बंद,जेसीबी मशीनें हटा रही है मलवा

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Nainital :- उत्तराखण्ड के मुख्य पर्यटक स्थल नैनीताल को दिल्ली से जोड़ता एन.एच.बरसात के कारण कुछ कुछ समय बाद भूस्खलन के कारण बन्द हो रहा है। मुस्तैद एन.एच.ए.आई.विभाग उसे खोलने में देर नहीं लगा रहे हैं। नैनीताल जिले में पिछले 48 से अधिक घंटों से बरसात हो रही है। इससे पहाड़ों को जाने वाले मार्गों में जगह जगह भूस्खलन देखने को मिल रहा है। आज सवेरे से हो रही बरसात से दिल्ली नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग कई बार भूस्खलन के चलते बाधित हो गया। हल्द्वानी से नैनीताल को जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग में डोलमार के समीप पहाड़ी से भारी मात्रा में मलुवा आने से यातायात बाधित हो गया। मार्ग में दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। दोगांव के समीप हुए इस भूस्खलन की सूचने मिलते ही संबंधित विभाग सक्रिय हो गया और

तत्काल जे.सी.बी.मशीन की मदद से मलुवे और बोल्डर को हटाने का काम शुरू हुआ। उनके साथ ज्यूलिकोट पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। मार्ग खुलने के बाद वाहनों को उनके तय गंतव्य के लिए रवाना कर दिया जाएगा। सवेरे भी इस मार्ग में दो गांव के समीप इसी तरह मलुवा आ गया था, जिसे समय रहते हटाकर मार्ग खोल दिया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Related Articles