उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

Haldwani:-सट्टे के खिलाफ नैनीताल पुलिस की सख्ती, इंद्रानगर से पप्पू सट्टे की खाई – बाड़ी करते गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

नैनीताल/हल्द्वानी – Nainital जनपद में सट्टा और जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने सट्टे की खाई – बाड़ी हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज सिंह कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 16 अप्रैल 2026 को नियमित चेकिंग के दौरान चोरगलिया रोड स्थित मजार के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाया गया। तलाशी लेने पर उसकी पहचान पप्पू पुत्र असगर खां (उम्र 46 वर्ष), निवासी इन्द्रानगर छोटी रोड, नूरी मस्जिद के पास, कोतवाली बनभूलपुरा के रूप में हुई।

जांच में आरोपी को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए पाया गया। उसके कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता तथा नगद ₹1620 बरामद किए गए।

इस संबंध में थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 67/26 धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में पुलिस टीम के कांस्टेबल दिलशाद अहमद और कांस्टेबल शिवम कुमार की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles