उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

Dehradun:-गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने किया भंडाफोड़ 

ADVERTISEMENTS Ad

AHTU और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, छह गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री बरामद

देहरादून। राजधानी के राजा रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार का गोरखधंधा चल रहा था, जिसका देहरादून पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। शनिवार देर रात पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर गेस्ट हाउस के अलग-अलग कमरों से दो पुरुषों और तीन महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, वहीं गेस्ट हाउस के मैनेजर समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी देहरादून को इस गेस्ट हाउस में देह व्यापार संचालित होने की गुप्त सूचना मिली थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए औचक छापेमारी की गई।

पुलिस ने मौके से नगदी और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। पूछताछ में सामने आया कि गेस्ट हाउस को नरेंद्र सिंह रावत नामक व्यक्ति ने लीज पर लिया था, जहां बाहरी राज्यों की महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। ग्राहकों को फोन पर लड़कियों की जानकारी देकर बुलाया जाता और मोटी रकम वसूली जाती थी। गिरफ्तार आरोपियों में पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तराखंड के निवासी शामिल हैं। उनके विरुद्ध अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles