उत्तराखण्डज़रा हटकेनैनीताल

Nainital:-कैंची धाम,पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया बच्चा,ख़ाकी ने दिखाया जज्बा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

नैनीताल – उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंची धाम में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। इस हादसे में हरियाणा के हिसार निवासी नरेंद्र, उनका आठ वर्षीय बेटा युवान पत्थर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। नरेंद्र अपनी पत्नी और बेटे युवान के साथ बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे थे। दर्शन के बाद तीनों पैदल ही निगलाट क्षेत्र में हाईवे किनारे बनी पार्किंग की ओर लौट रहे थे। अभी वे कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि अचानक तेज आवाज के साथ पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। इस दौरान एक बड़ा पत्थर युवान को लगा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। सिर और शरीर पर गहरी चोटें आने से परिजन घबरा गए और वहां मौजूद श्रद्धालुओं में भी अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच ड्यूटी पर तैनात तल्लीताल थाने की पुलिस टीम ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्चे को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सा केंद्र पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए घायल बच्चे को 108 एंबुलेंस के जरिए हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया, जहां उसका बेहतर इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद नरेंद्र और उनकी पत्नी ने पुलिसकर्मियों का आभार जताते हुए कहा कि जिस तरह से पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाई और मुश्किल वक्त में मदद की, वह सराहनीय है। वहां मौजूद अन्य श्रद्धालुओं ने भी पुलिस की इस मानवीय पहल की तहे दिल से सराहना की।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles