उत्तराखण्डउधम सिंह नगरज़रा हटके

उधम सिंह नगर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित

Ad

संगठन को मजबूत बनाने पर जोर, नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं

उधम सिंह नगर – भारतीय जनता पार्टी के जिला उधम सिंह नगर इकाई के अंतर्गत अल्पसंख्यक मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। यह घोषणा जिला अध्यक्ष श्री कमल कुमार जिंदल की सहमति एवं प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष श्री अनीस गौड़ से परामर्श के उपरांत की गई।

घोषित सूची के अनुसार जिला उपाध्यक्ष पद पर श्री गुरविन्दर सिंह, श्री नवजोत सिंह, श्री जाकिर हुसैन लाला एवं श्री आगाज खान को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला महामंत्री के रूप में श्री साकिब खान एवं श्री सरफराज हुसैन को नियुक्त किया गया है।

जिला मंत्री पद पर श्री जाहिद कुरैशी, श्री अब्दुल शाहिद, श्री अहमद हुसैन एवं श्री समशुल अंसारी को दायित्व दिया गया है।

जिला कोषाध्यक्ष के रूप में श्री नावेद खान को जिम्मेदारी मिली है, जबकि जिला कार्यालय मंत्री का दायित्व श्री इरफान अली को सौंपा गया है।

मीडिया एवं संचार से जुड़े पदों पर श्री जुबेर अहमद को जिला मीडिया संयोजक, श्रीमती हुमा शेख को जिला मीडिया सह-संयोजक, श्री हामिद अली को जिला सोशल मीडिया संयोजक, श्री नरेंद्र सिंह को जिला सोशल मीडिया सह-संयोजक तथा श्री अनवर मालिक को जिला आईटी संयोजक नियुक्त किया गया है।

पार्टी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने में योगदान देंगे।

जिला स्तर पर की गई इस घोषणा को संगठन विस्तार और कार्यकर्ता सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Ad

Related Articles