उत्तराखण्डज़रा हटके

उत्तराखंड में विकास की नई ऊंचाइयां, धामी सरकार की उपलब्धियों पर सुरेश भट्ट की सराहना

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देते हुए इस कार्यकाल को ऐतिहासिक उपलब्धियों से परिपूर्ण बताया है।

सुरेश भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य ने सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे समाज में विश्वास और विकास का सकारात्मक वातावरण बना है।

उन्होंने आगे कहा कि बीते चार वर्षों में बुनियादी ढांचे के विस्तार, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, शिक्षा क्षेत्र में सुधार और रोजगार सृजन के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से लोगों के जीवन स्तर में सुधार देखने को मिला है।

सुरेश भट्ट ने कहा कि सरकार ने युवाओं, महिलाओं और किसानों को प्राथमिकता में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक ढांचे को मजबूती मिली है। निवेश को बढ़ावा देने और पर्यटन को नई पहचान दिलाने के प्रयासों को भी उन्होंने सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।

अंत में उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड आने वाले समय में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles