उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर यातायात अभियान तेज, 10 वाहन सीज – 3 चालक नशे में ड्राइविंग करते पकड़े गए

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के सख्त निर्देश पर जिले में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस ने सोमवार को व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान हल्द्वानी क्षेत्र में नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।

चौकी प्रभारी मंगलपड़ाव गौरव जोशी की अगुवाई में पुलिस टीम ने सदर बाजार, मंगलपड़ाव और आसपास के व्यस्त इलाकों में अभियान चलाकर 38 वाहनों के चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। बताया गया कि इन वाहनों को गलत तरीके से खड़ा कर राहगीरों और यातायात को बाधित किया जा रहा था।

इसी क्रम में जनपद भर में शराब के नशे में वाहन चलाने वाले तीन चालकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए। साथ ही कुल 261 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध नियम उल्लंघन पर ₹82,500 का चालान वसूला गया। पुलिस ने 10 वाहन सीज करने के साथ 3 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यातायात अनुशासन बनाए रखना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। एसएसपी मीणा ने साफ किया कि नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन जारी रहेगा और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनता से अपील:

नैनीताल पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि—

अपने वाहन नो पार्किंग जोन या सड़क किनारे अवैध स्थानों पर न खड़े करें।

ट्रैफिक नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

याद रखें, यातायात व्यवस्था सुचारु रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles