Dehradun

Uttrakhand:- एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही किच्छा से 52 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार..

Ad

देहरादून/रुद्रपुर/किच्छा, 08 जुलाई 2025 :- उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार करते हुए एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। जनपद ऊधम सिंह नगर के थाना किच्छा क्षेत्र में महिंद्रा फैक्ट्री के पास स्थित HP पेट्रोल पंप के सामने खुले मैदान से एक कुख्यात हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से 174.6 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई है। बरामद नशे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 52 लाख रुपये आंकी जा रही है।

यह कार्रवाई STF कुमाऊं यूनिट, रुद्रपुर द्वारा थाना किच्छा पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भगवान दास कालरा, पुत्र दयानंद, निवासी आवास विकास, किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर (उम्र 62 वर्ष) के रूप में हुई है। भगवान दास क्षेत्र में लंबे समय से हेरोइन की तस्करी में सक्रिय था और STF की निगरानी में था।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह हेरोइन लालपुर के अमन और दरऊ निवासी सावेज उर्फ समीर से लेकर आया था और हल्द्वानी क्षेत्र के अर्जुन को सप्लाई करता था। STF की पूछताछ में कई अन्य नशा तस्करों के नाम भी सामने आए हैं, जिनके खिलाफ अलग से कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत STF के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भुल्लर के दिशा-निर्देशन में की गई। उन्होंने जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें और नशा तस्करी की जानकारी तुरंत STF या नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें।

STF संपर्क नंबर:

 0135-2656202,  9412029536

STF टीम (एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट):

निरीक्षक पावन स्वरुप

SI विपिन चंद्र जोशी

SI विनोद चंद्र जोशी

ASI जगवीर शरण

HC मनमोहन सिंह

आरक्षी वीरेंद्र चौहान

आरक्षी इसरार अहमद

आरक्षी मोहित जोशी

आरक्षी मनोज कुमार

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles