उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-चोरी की स्कूटी के साथ एक गिरफ्तार, बनभूलपुरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना स्कूटी चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 48 घण्टे के अन्दर वाहन बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। वादी आसिफ पुत्र असफाक हुसैन निवासी इन्द्रानगर, पप्पू का बगीचा ने दिनांक 20 जून 2025 को थाना बनभूलपुरा पर सूचना दी कि उसकी होण्डा एक्टिवा स्कूटी (UK06Q 3799) को इन्द्रानगर क्षेत्र से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर थाना बनभूलपुरा पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध संख्या 168/25 धारा 379 आईपीसी के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील जोशी द्वारा एक पुलिस टीम गठित की गई, जिसने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने अभियुक्त की पहचान जफर पठान (उम्र 19 वर्ष) पुत्र शंख असगर निवासी चैनल गेट, छोटी रोड, इन्द्रानगर के रूप में की। 22 जून को सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गौला बाईपास रोड पर इंद्रानगर गेट से आगे यात्री विश्राम गृह के पास से आरोपी को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक पुष्कर आर्य, कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा, मोहम्मद यासीन और लक्ष्मण राम शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles