उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

Rudrapur:-पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर दिनेशपुर में जश्न, कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

दिनेशपुर/रुद्रपुर। पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर उधम सिंह नगर के दिनेशपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर आतिशबाजी की, ढोल-नगाड़ों के साथ नृत्य किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर पंचायत दिनेशपुर से मुख्य चौराहे तक विजय जुलूस भी निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने घुसपैठ और तुष्टिकरण की राजनीति को पूरी तरह नकारते हुए राष्ट्रवाद और विकास के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का संघर्ष और बलिदान रंग लाया है।

प्रदेश मंत्री ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और सनातन संस्कृति को दबाने का प्रयास किया गया। उन्होंने इस दौरान जान गंवाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष काबल सिंह विर्क ने कहा कि इस जीत ने भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास और राष्ट्रहित की राजनीति पर विश्वास जताया है।

कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और भाजपा समर्थकों ने जीत को ऐतिहासिक बताते हुए खुशी व्यक्त की।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles