उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

आकांक्षी विकासखंडों में चला सम्पूर्णता अभियान 2.0, बालिका स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल और पोषण पर विशेष जोर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

रूद्रपुर – नीति आयोग, भारत सरकार के मार्गदर्शन एवं मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी के निर्देशों के क्रम में जनपद ऊधम सिंह नगर में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का संचालन 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी विकासखंडों में विभिन्न सामाजिक एवं स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

इसी क्रम में आकांक्षी विकासखंड गदरपुर सहित जनपद के विभिन्न स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर किशोर बालिकाओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में पोषण, बालिका शौचालय, स्वच्छता की महत्ता तथा स्वच्छ पेयजल से संबंधित प्रदर्शन आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया।

आकांक्षी विकासखंड गदरपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिला नोडल अधिकारी के.एस. रावत, खंड विकास अधिकारी आतिया परवेज, खंड शिक्षा अधिकारी सावेद आलम, हेम कांडपाल सहित अन्य अधिकारियों ने छात्राओं को संबोधित किया और सम्पूर्णता अभियान 2.0 की सफलता हेतु शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता को समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बताया।

जनपद के सभी विकासखंडों में खंड शिक्षा अधिकारियों को इस कार्यक्रम का विकासखंड नोडल अधिकारी नामित किया गया है। अभियान के तहत थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सितारगंज, फाजिलपुर मेहरूला रुद्रपुर, गदरपुर, बाजपुर, काशीपुर एवं जसपुर में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराए गए।

इस अवसर पर स्वच्छता जागरूकता को लेकर पिकिंस फाउंडेशन, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, आईसीडीएस सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, चयनित विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में किशोर बालिकाओं ने सहभागिता की। विशेषज्ञों द्वारा बालिका स्वास्थ्य, जल संरक्षण, पोषण के महत्व, आयरन व विटामिन की पूर्ति, संतुलित आहार तथा शौचालय की स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

विकासखंड खटीमा में खंड शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप, सितारगंज में प्रधानाचार्य अर्चना पाठक, फाजिलपुर मेहरूला रुद्रपुर में शुभा रावत, बाजपुर में डॉ. अशोक तोमर एवं डॉ. आकांक्ष चौहान, काशीपुर में नंदा प्रकाश तथा जसपुर में रिचा गुप्ता ने विषय विशेषज्ञ के रूप में छात्राओं से संवाद किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा लघु नाटक, चित्रकला, पोस्टर, कार्टून एवं शपथ कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता, पोषण और जल संरक्षण का संदेश दिया गया। आयोजन का उद्देश्य किशोर बालिकाओं में जागरूकता बढ़ाकर उन्हें स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना रहा।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles