उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी, वनभूलपुरा पुलिस की सफलता

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एक और बड़ी कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया। दिनांक 14 जून 2025 को बनभूलपुरा थाने में दी गई तहरीर पर अभियुक्त बिलाल पुत्र मोहम्मद अली के विरुद्ध पोक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उक्त गम्भीर प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण के विवेचना अधिकारी उपनिरीक्षक मोनी टम्टा के साथ कांस्टेबल मोहम्मद यासीन को साथ लेकर अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी। कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम ने दिनांक 14 जून 2025 को जाम फैक्ट्री के पास से नामजद अभियुक्त बिलाल उम्र 35 वर्ष निवासी गौला गेट जवाहर नगर थाना बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार समय पर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मोनी टम्टा और कांस्टेबल मोहम्मद यासीन ने सक्रिय भूमिका निभाई।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles