उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

कालसी में दर्दनाक सड़क हादसा: हिमाचल रोडवेज बस 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत

ADVERTISEMENTS Ad

कुवाणु–मीनस मार्ग पर बड़ा हादसा, खाई में समाई यात्री बस; SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

देहरादून – कालसी क्षेत्र के कुवाणु–मीनस मोटर मार्ग पर मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। हिमाचल रोडवेज की एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलते हुए लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय बस में 30 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे थे।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर पोस्ट डाकपत्थर, चकराता, मोरी और त्यूणी से SDRF की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। पुलिस बल के साथ मिलकर संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस हिमाचल रोडवेज की बताई जा रही है, जिसका पंजीकरण नंबर HP66A-2588 है। यह बस नेरवा से पोंटा की ओर जा रही थी। प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक बस में लगभग 35 से 36 यात्री सवार थे।

हादसे में अब तक 3 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 11 से 12 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए विकासनगर अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

दुर्घटनास्थल राजस्व क्षेत्र में आने के कारण SDRF और स्थानीय पुलिस की टीमें समन्वय के साथ राहत कार्यों में जुटी हुई हैं। वहीं, पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की लगातार निगरानी वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट से की जा रही है। प्रशासन द्वारा मृतकों और घायलों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles