उत्तराखण्ड

Uttrakhand:- यहां आबादी वाले क्षेत्र में घुस गया भालू मचा हड़कंप, वन विभाग ने बमुश्किल किया रेस्क्यू, देखें video….

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Uttrakhand news:- देर रात स्लीपर फैक्ट्री में विशालकाय भालू के पहुंचने से हड़कंप मच गया। भालू स्लीपर फैक्ट्री की बाउंड्री पार कर उसके अंदर घुस गया और स्लीपर के चट्टों में जा छुपा। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।

मौके पर पहुंचकर वन विभाग के चिकित्सकों के देखरेख में उसे ट्रेंकुलाइज किया इस पूरे घटनाक्रम में रात्रि 11:00 से लेकर सुबह 4:00 बजे तक का समय लग गया। इसके बाद विशालकाय भालू को वन विभाग की फोर्स ने पकड़ लिया और उसे अपने साथ ले गए गौला रेंज में रेंजर चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि भालू का सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है जिसे उसके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया गया है। बताते चलें कि जंगल में पानी की समस्या होने के बाद कई बार वन्य जीव आबादी क्षेत्र में आ जाते हैं। वहीं आबादी क्षेत्र में भालू की दस्तक से लोगों में डर का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles