उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-देर रात तक चला “ऑपरेशन रोमियो”, SSP नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने खुद संभाली कमान

ADVERTISEMENTS Ad

22 शराबी चालक गिरफ्तार, 28 वाहन सीज, 53 हुड़दंगी हिरासत में

नैनीताल – जनपद नैनीताल में शांति व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने देर रात स्वयं मैदान में उतरकर “ऑपरेशन रोमियो” अभियान की कमान संभाली। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने शहर के विभिन्न इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए असामाजिक तत्वों और कानून तोड़ने वालों पर शिकंजा कस दिया।

एसएसपी मीणा ने रातभर शहर का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को मौके पर ही दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, शराब सेवन और महिलाओं से छींटाकशी जैसी घटनाओं को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अभियान में तीन सेक्टरों में टीमें तैनात की गई थीं—

1. हनुमान मंदिर कुसुमखेड़ा क्षेत्र : प्रभारी नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी।

2. छडैल चौराहा क्षेत्र : प्रभारी श्रीमती दीपशिखा, क्षेत्राधिकारी लालकुआं।

3. पीलीकोटी तिराहा क्षेत्र : प्रभारी सुमित पांडे, क्षेत्राधिकारी रामनगर।

इसके अतिरिक्त एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ हल्द्वानी, सीओ लालकुआं, सीओ रामनगर सहित थाना प्रभारियों और यातायात पुलिस ने भी अभियान में भाग लिया।

कार्रवाई के परिणाम

258 चालान किए गए, जिनमें से 171 कोर्ट चालान और 87 नगद चालान शामिल, कुल ₹44,500 वसूला गया।

22 शराबी चालक गिरफ्तार किए गए।

28 वाहन सीज किए गए।

53 हुड़दंगियों पर कार्रवाई की गई, जिनमें से 51 को मौके पर चालान कर ₹15,250 वसूला गया तथा 2 पर कोर्ट चालान किया गया।

एसएसपी की अपील

एसएसपी मीणा ने जनता से अपील की कि वे अपराधियों और असामाजिक तत्वों को किसी भी हाल में संरक्षण न दें। अगर कहीं भी अपराध या अशांति दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा, “सुरक्षित समाज और शांतिपूर्ण वातावरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles