उत्तराखण्ड

Uttrakhand:-सीएम हेल्प लाइन में स्ट्रीट लाइट को लेकर की अपनी गली की शिकायत प्रशासन ने पूरे इलाके में लगवा दी स्ट्रीट लाइट , सीएम धामी का जताया आभार.

ADVERTISEMENTS Ad

Haldwani:-विगत कुछ दिन पहले हल्द्वानी के गोजाजाली वार्ड – 59 निवासी एक व्यक्ति द्वारा सीएम हेल्पलाइन में स्ट्रीट लाइटों को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में उनके द्वारा कहा गया था कि पूरे गोजाजाली में अब तक स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है जिसको देखते हुए सीएम हेल्पलाइन के अधिकारियों द्वारा नगर निगम हल्द्वानी को निर्देश दिए गए थे जिसके क्रम में नगर निगम द्वारा एक माह का समय मांगा गया था लेकिन उस से काफ़ी पहले ही कुछ ही दिनों में पूरे गोजाजाली क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।

साथ ही शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि सीएम हेल्पलाइन में की गई शिकायत से वह बेहद संतुष्ट हैं उन्होंने बताया की पूरे क्षेत्र में कहीं भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगी थी सूरज ढलते ही इलाके में अंधेरा छा जाता था लेकिन अब पूरे क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लग रही है उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles