हल्द्वानी

Haldwani:- एम.बी. ट्रस्ट नुमाइश ठेका विवाद: मेरठ निवासी सनी गुप्ता ने हरियाणा निवासी बलजीत पर लगाए गंभीर आरोप, ठेका निरस्त करने की मांग

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-हर वर्ष की तरह इस बार भी उत्तराखंड के हल्द्वानी में एम.बी. ट्रस्ट मैदान में आयोजित होने वाली मनोरंजन नुमाइश के लिए टेंडर आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस प्रक्रिया में हरियाणा निवासी बलजीत ने ₹2.25 करोड़ प्लस जीएसटी की धनराशि में नुमाइश का ठेका लिया। हालांकि अब इस ठेके को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।मेरठ निवासी सनी गुप्ता ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों को पत्र भेजते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। सनी गुप्ता के अनुसार, बलजीत एक फ्रॉड प्रवृत्ति का व्यक्ति है जो ट्रस्ट सदस्यों को अपनी मीठी बातों में फंसा कर उन्हें बहकाता है और बाद में ब्लैकमेलिंग कर ठेके की धनराशि में छूट कराने की कोशिश करता है।सनी गुप्ता ने आरोप लगाया कि बलजीत ने पहले भी इस प्रकार की हरकतें की हैं—कभी किसी की टोकन मनी, तो कभी किसी की पर्ची को लेकर विवाद खड़ा कर चुका है। अब एक बार फिर, बलजीत समय पर ठेके की पूरी धनराशि जमा नहीं कर रहा है, जिससे नुमाइश की तैयारियों में बाधा उत्पन्न हो रही है।गुप्ता ने ट्रस्ट से निवेदन किया है कि यदि तय समय पर बलजीत द्वारा धनराशि जमा नहीं कराई जाती, तो ट्रस्ट द्वारा तय नियमों के अनुसार उसका ठेका निरस्त कर दिया जाए और प्रार्थी (सनी गुप्ता) को नुमाइश का ठेका दिया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह न्यूनतम धनराशि प्लस जीएसटी के साथ, नियमानुसार समय पर धनराशि जमा करने को पूर्णतः तैयार हैं।अब देखना यह होगा कि ट्रस्ट इस मामले पर क्या निर्णय लेता है और क्या बलजीत को नियमों के उल्लंघन के चलते नुमाइश के ठेके से बाहर कर दिया जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles