उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक पर बड़ी सख्ती, 100 वार्डों में तैनात किए गए 50 सेक्टर अधिकारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

देहरादून – सिंगल यूज प्लास्टिक के बढ़ते इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए देहरादून प्रशासन ने निगरानी और प्रवर्तन व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। नैनीताल हाईकोर्ट एवं आयुक्त गढ़वाल मंडल के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर नगर निगम देहरादून के सभी 100 वार्डों की निगरानी के लिए 50 सेक्टर अधिकारियों की तैनाती की गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा ने बताया कि अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक का निर्माण करने वाले उद्योगों और फैक्ट्रियों का भी विशेष निरीक्षण किया जाएगा।

हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत संयुक्त आयुक्त (विवेचना/प्रवर्तन), राज्य कर, देहरादून को नोडल अधिकारी बनाया गया है। नगर निगमों, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों और ग्राम पंचायतों के साथ समन्वय कर प्लास्टिक प्रतिबंध को सख्ती से लागू कराया जाएगा।

अभियान के साथ स्वच्छता पर भी विशेष जोर दिया गया है। ऋषिकेश समेत देहरादून, विकासनगर, हरबर्टपुर, डोईवाला, मसूरी और सेलाकुई क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से प्लास्टिक के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

सेक्टर अधिकारियों को अपने क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण कर कार्रवाई और स्वच्छता अभियान की रिपोर्ट तीन दिन के भीतर गूगल फोटोग्राफ सहित उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की इस सख्ती से अब प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों और संस्थानों पर कार्रवाई का दबाव बढ़ने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles