उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी में 10 किमी फोर लेन का रास्ता साफ! प्रशासन का बड़ा एक्शन शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी: जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में आज तीन पानी–नरीमन रोड का संयुक्त निरीक्षण प्रशासन, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग (PWD) और राजस्व विभाग की टीम द्वारा किया गया। UUSDA की प्रस्तावित 10 किलोमीटर फोर लेन सड़क परियोजना को शीघ्र शुरू किए जाने की तैयारी के तहत यह निरीक्षण महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संयुक्त टीम ने पूरे मार्ग पर राइट ऑफ वे (ROW) की पहचान का कार्य प्रारंभ कर दिया है। तीन पानी से मंगल पड़ाव तक ROW के अंदर आने वाले अतिक्रमणों का सर्वे और पहचान कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। प्रशासन ने बताया कि मंगल पड़ाव से बस स्टैंड तक का सर्वे और अतिक्रमण चिह्नीकरण पहले ही पूरा हो चुका है। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त परितोष वर्मा, एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह, UUSDA के प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह और तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप पांडेय मौजूद रहे। सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान ने संबंधित विभागों को सर्वे कार्य में तेजी लाने, सभी यूटिलिटीज की समयबद्ध शिफ्टिंग सुनिश्चित करने और ROW मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं, ताकि फोर लेन परियोजना समय पर शुरू की जा सके। परियोजना के लिए आवश्यक यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। यूपीसीएल द्वारा बिजली के खंभों और अन्य विद्युत संरचनाओं को स्थानांतरित किया जाएगा। सभी विभागों को समयबद्ध ढंग से प्रारंभिक कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि फोर लेन सड़क निर्माण बिना देरी के शुरू हो सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles