उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

2047 के विकसित भारत की दिशा में भरोसे का बजट, उत्तराखंड को मिलेगा विशेष लाभ: सीएम धामी

Ad

हल्द्वानी – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान केंद्रीय बजट 2026 को देश के भविष्य की मजबूत आधारशिला बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में विश्वास और विकास का बजट है।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि बजट में इको टूरिज्म और पर्वतीय ट्रेल के विकास पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य को सीधा और बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर स्थायी रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला है। इससे भविष्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, किसान सशक्त होंगे, महिला सशक्तिकरण को और बल मिलेगा तथा युवाओं के लिए नए अवसरों का विस्तार होगा। मुख्यमंत्री ने इसे पर्वतीय राज्यों के समग्र विकास को गति देने वाला बजट बताया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हवाई सेवाओं के विस्तार और इको टूरिज्म को बढ़ावा देना भी बजट की बड़ी उपलब्धियों में शामिल है। इसके साथ ही उन्होंने रेलवे क्षेत्र में उत्तराखंड को मिली ऐतिहासिक सौगात की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य को 4,769 करोड़ रुपये का रेल बजट आवंटन किया गया है, जो पिछली सरकारों की तुलना में लगभग 26 गुना अधिक है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह बजट उत्तराखंड के समग्र विकास, रोजगार सृजन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।

Ad

Related Articles