उत्तराखण्डखटीमाज़रा हटके

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का खटीमा आगमन — जनता से की मुलाकात, सुनी समस्याएं

ADVERTISEMENTS Ad Ad

हेलीपैड पर हुआ भव्य स्वागत, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

खटीमा – माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को खटीमा पहुंचे। उनके खटीमा हेलीपैड (लोहियाहेड) पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों व स्थानीय जनता ने पुष्प भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री धामी ने हेलीपैड पर जनता से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को शीघ्र व प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, वीसी पंतनगर विश्वविद्यालय डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा,

वीसी जयकिशन, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Related Articles