उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

Rudrapur:-डीएम नितिन सिंह भदौरिया आए एक्शन में युवाओं में नशे की प्रवृत्ति पर जताई चिंता अधीनस्थ अधिकारियों को दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

रूद्रपुर – (एम सलीम खान संवाददाता) युवाओं में नशे की प्रवृत्ति पर बेहद चिन्तित जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने नशीले पदार्थों पर प्रतिबन्ध लगाने व नशे के दुष्प्रभाव से युवाओं व उनके अभिभावको को जागरूक करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकरी ने जिला सभागार में नशामुक्त देवभूमि मिशन के अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक लेते जनपद के सभी विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों में ऐन्टी ड्रग्स कमेटी का गठन करने, जहां कमेटिया गठित है उन्हे सक्रिय करने के निर्देश शिक्षा अधिकारी को दिये।

उन्होने कहा एन्ट्री ड्रग्स कमेटी में छात्र एवं शिक्षकों के साथ ही क्षेत्र के समाजसेवियों, अभिभावकों, को सम्मलित किया जाये। उन्होने कहा कि जनपद के सभी सरकारी व गैर सरकारी   विद्यालयों में विद्यार्थियों को प्रार्थना के बाद एक से दो मिनट नशे से होने वाल दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया जाये। उन्होने कहा कि समाजसेवी/स्वयं सेवी सस्ंथाओं के सहयोग से नशे की रोकथाम हेतु कार्य करें।

उन्होने कहा कि बच्चों को छात्र जीवन से ही नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करें ताकि वे नशे से दूर रहें, इसके लिए शिक्षा विभाग आवश्यक योजना बना कर कार्य करें। उन्होने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा स्वंयसेवी संस्थाओं एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों में बैनर, नुक्कड़ नाटक, काउंसलिंग, शोसल मीडिया आदि के माध्यम से जागरूक करने का कार्य किया जाये।

जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न माध्यमो से मेडिकल की दुकानो से नशीली प्रतिबन्धित दवाओं की विक्री की शिकायतें प्राप्त होती है। इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने वरिष्ठ ड्रग्स निरीक्षक को जनपद के सभी मेडिकल स्टोरो सीसीटीवी कैमरा लगवाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा ड्रग्स निरीक्षक को जनपद दवाईयों की दुकानों का जांच निरीक्षक करें जिन दवाई की दुकानों में सीसीटीवी कैमरे नहीं है उन मेडिकल स्टोरों का लाइसेंस रद्द करते हुए सीज करने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने कहा जो दवा दुकानें बिना लाइसेंस के अवैध संचालित हो रहे हो या बिना चिकित्सक के परामर्श के दवा देते हैं और प्रतिबंधित दवाईयां को बेचने में लिप्त है।

उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को नशा मुक्ति केंद्र संचालित करने हेतु खाली पड़े सरकारी भवन अथवा स्कूल चिन्हित करने के निर्देश दिए, बैठक में सीडीओ मनीष कुमार ए सी एम ओं डॉ राजेश आर्य ओसी गौरव पांडे जिला शिक्षा अधिकारी हरेन्द मिश्रा जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन वरिष्ठ ड्रग निरीक्षक नीरज कुमार आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles